फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में झोपड़ी जली

Sun, 09 Apr 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
रामनगर में जल झोपड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। भरतपुरी मोहल्ले में देर शाम अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि सारा सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शनिवार देर शाम भरतपुर मोहल्ले के वार्ड 9 में मेहनत मजदूरी करने वाले केशव शर्मा की झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगते समय परिवार के सभी लोग झोपड़ी के बाहर बैठे थे कि तभी देखते ही देखते झोपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड को बुलाया गया लेकिन सड़क तंग होने के कारण फायर ब्रिगेड वहां नहीं पहुंच पाई। इस पर पाइप बिछाकर आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सारा सामान दो पंखे, एक डबल बेड, टीवी, अलमारी, सोने का मंगलसूत्र, दो अंगूठी सोने की, गैस चूल्हा, रजाई गद्दे, राशन, दस हजार नकदी जलकर नष्ट हो गए। गृहस्वामी के मुताबिक करीब ढाई लाख का उसे नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें