उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन की ओर से आज हल्द्वानी में राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता होगी। इसमें राज्यभर से 150 पहलवान प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में मिस्टर उत्तराखंड, कुमाऊं और मिस्टर हल्द्वानी चुने जाएंगे।
इससे पहले रामपुर रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे से शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में प्रतियोगिता शुरू होगी। जिसमें प्रदेशभर के 150 पहलवान प्रतिभाग करेंगे। इसमें मिस्टर उत्तराखंड, मिस्टर कुमाऊं और हल्द्वानी चुने जाएंगे।
एसोसिएशन के महासचिव मुकेश पाल ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान हरियाणा पुलिस के जवान, सात फुट आठ इंच लंबे पहलवान राजेश महाबली उर्फ भीम अपना डेमो भी दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि राजेश का वर्ल्ड पुलिस गेम कैलीफोर्निया के चयन हुआ है। वह वर्ल्ड पुलिस गेम 2017 की तैयारी भी कर रहे हैं।
हालांकि वह प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं करेंगे। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश शर्मा, गिरीश गुप्ता, रवि कश्यप, सौरभ मित्तल, सुरेश, चंदन, साबिर सलमानी आदि थे।