फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते के विवाद में पति ने फांसी लगाने की कोशिश की

विज्ञापन
प्रतीकात्मक। - फोटो : Dog puppy-love-.jpg
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुत्ते को लेकर विवाद होने पर पति ने कुत्ते की जंजीर से फांसी लगाने की कोशिश की, जिसे समय रहते परिजनों ने पकड़ कर बचा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार आया है।
विज्ञापन

भुजियाघाट क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने अपने घर में अच्छी नस्ल का कुत्ता पाल रखा है। दो दिन पहले कुत्ते ने पड़ोसी को काट लिया था। पड़ोसी ने शिकायत की तो पति और पत्नी के बीच कुत्ते को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद से क्षुब्ध पति ने बृहस्पतिवार को कुत्ते की जंजीर से फंदा लगा लिया। उसे देख परिजनों ने उसके गले से जंजीर निकालकर बचा लिया। बाद में बेस अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें