फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स के जरिए 80 हजार की ठगी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। लॉकडाउन के दौरान साइबर क्राइम की घटनाएं दिन बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को सामने आए मामले में युवक ने ऑनलाइन बाइक खरीदने के चक्कर में 80 हजार रुपये गंवा दिए। इसके बाद युवक कार्रवाई की मांग लेकर मल्लीताल कोतवाली पहुंचा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगोली निवासी अंकित ध्यानी ने ओएलएक्स में 27 जून को एक बुलेट गाड़ी पसंद की। इसके बाद गाड़ी के मालिक मनोज कुमार से व्हाट्सएप के माध्यम से बात की। मनोज कुमार खुद को सेना में कार्यरत बताया और फोनपे से पेमेंट करने की बात कही। साथ ही बुलेट उनके पते पर पहुंचाने का सौदा तय किया। सेना के विश्वास में अंकित ने मनोज को 2 जुलाई को फोन-पे से 80 हजार रुपये का पेमेंट कर दिया। इसके बाद मनोज ने अपना फोन बंद कर दिया। तब अंकित को ठगी का अहसास हो गया। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे। उन्होंने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की जांच कर रहे एसआई सत्येंद्र गंगोला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें