फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महिला के खुदकुशी करने के मामले में पति पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के बसानी फतेहपुर में महिला के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोटाबाग निवासी किशनराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मीना की शादी मुखानी के बसानी निवासी देवेंद्र राम से की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से उनकी बेटी को परेशान किया जाता था। ससुराल पक्ष के लोग उस पर ताने मारते थे। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इस उत्पीड़न के खिलाफ उसने महिला आयोग में शिकायत भी की थी। ज्यादा परेशान करने पर 31 मई को बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मुखानी थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि किशनराम की तहरीर पर देवेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें