फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में पत्नी से झगड़ा होने पर पति ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
आत्महत्या करने वाले योगेश सिंह थापा का फाइल फोटो
विज्ञापन
हल्द्वानी। पत्नी से झगड़ा होने पर युवक ने रविवार की रात कमरे में फांसी लगा ली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी छह महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

मुखानी क्षेत्र में आदर्श कालोनी गली नंबर छह में रहने वाले योगेश सिंह थापा (22) पुत्र शेर बहादुर थापा ने रविवार की रात कमरे में पंखे से फांसी लगा ली। सुबह पत्नी तनू ने उसे फंदे पर लटका देखकर शोर मचाया। परिवार के सदस्य उसे तत्काल अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची। शेर बहादुर ने बताया कि एक दुकान में काम करने वाले योगेश की शादी मार्च में हुई थी। यह भी बताया कि उसका पत्नी तनू से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी कारण योेगेश ने जान दी है।
======
घर का चिराग बुझ गया
मजदूरी करने वाले शेर बहादुर थापा ने बताया कि वह नेपाल मूल के निवासी हैं लेकिन दशकों से हल्द्वानी में रहते हैं। योगेश का जन्म भी हल्द्वानी में हुआ था। दो बेटियों में योगेश उनका इकलौता बेटा था। एक बेटी की शादी हो चुकी है। इकलौते बेटे की मौत से घर का चिराग बुझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें