रामनगर में राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष से मिलती पीड़ित महिला।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। महिला ने अपने पति पर मारपीट कर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
रविवार को मोहल्ला पट्टी चौहान जसपुर निवासी महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी गांधीनगर हल्द्वानी निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि दहेज को लेकर पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। कहा कि पति आए दिन मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकियां देता रहता है।
उसने दो साल के बेटे को भी मारने की बात कही। अमिता लोहनी ने कहा कि सोमवार को जसपुर कोतवाली में जाकर आरोपी पति के खिलाफ तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।