फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकुआं में सब कुछ अस्तव्यस्त हुआ

Mon, 04 May 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं
विज्ञापन
विज्ञापन
तूफान आए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन लालकुआं की स्थिति अब तक सामान्य नहीं हो सकी है। वहां बिजली, पानी सब ठप है। सबसे ज्यादा दिक्कत पानी को लेकर आ रही है। लोगों की शिकायत है कि जिला प्रशासन किसी तरह की मदद उपलब्ध नहीं करा सका है।
विज्ञापन


रविवार देर शाम तक बिजली, पेयजल व्यवस्था पटरी पर न आने से लोगों में हाहाकार मचा था। सड़क पर अब तक वाहन चलाने में समस्या आ रही है, जिन गरीब लोगों का आशियाना छिन गया, वह खुले में रहने को विवश हैं। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अमित कु मार आनंद के मुताबिक रविवार देर रात तक शहर एवं आसपास के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सामान्य करने को लेकर कोशिश की जा रही है।

नगर एवं बिंदुखत्ता क्षेत्र में एटीएम अब भी बंद पडे़ है। इधर, उपजिलाधिकारी पंकज उपाध्याय एवं तहसीलदार भुवन चंद्र कांडपाल ने तूफान प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें