फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेला मेेले में दुकानों की कालाबाजारी को लेकर घमासान 

Wed, 20 Jul 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  भीमताल (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरेला मेले में आवंटित दुकानों की कालाबाजारी का मामला उजागर हुआ है। मामले को लेकर बुधवार को मेला स्थल में जमकर हंगामा हुआ। नगर पंचायत के एक नामित सभासद समेत मेला सुरक्षा समिति से जुड़े कई लोगों ने नगर पंचायत कर्मियों पर मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा समिति से इस्तीफा दे दिया। दूसरी ओर नगर पंचायत ने ऐसे आठ दुकानदारों को ब्लैक लिस्टेड कर उनका चालान काट दिया है। 
विज्ञापन


दुकान आवंटन समिति ने 10 जुलाई को 350 से अधिक दुकानें आवंटित की थी। बुधवार को मेला सुरक्षा समिति के सदस्यों को पता चला कि कुछ दुकानदारों ने 1500 से 2000 रुपये में अपने नाम से दुकानें लेकर चार से पांच हजार रुपये में उक्त दुकानों को दूसरे कारोबारियों को बेच दिया है। जानकारी होने पर नामित सभासद भूपेश कन्नौजिया आदि ने मेला स्थल में रसीदें चेक कीं तो शिकायत सही निकली। उन्होंने ऐसे सभी दुकानदारों की रसीदें अपने कब्जे में ले ली और मेलाधिकारी संयुक्त मजिस्ट्रेट बंदना सिंह को मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान नगर पंचायत के कर्मचारियों ने कन्नौजिया से उक्त रसीदें लेकर वापस दुकानदारों को लौटा दी और मामले को रफा-दफा करने लगे। इससे नाराज नामित सभासद कन्नौजिया समेत सूरज मेहरा, नीरज कुमार, हर्षित जोशी और गुंजन रौतेला ने सुरक्षा समिति से इस्तीफा देते हुए पूरे मामले की जानकारी मेलाधिकारी को दी। 

इधर, नगर पंचायत के ईओ पान सिंह बोहरा ने बताया कि दुकानदारों को आवंटित रसीदों की जांच में आठ दुकानदार ऐसे मिले, जिन्होंने अपनी दुकानें दूसरे कारोबारियों को दी थीं। इनमें मोहम्मद आलम, अंकित गुप्ता, कपिला, फैसल, शानू, कादिर, मुहम्मद जाकिर, जमशेद आलम और नईम शामिल हैं। बोहरा ने बताया कि उक्त दुकानदारों को ब्लैक लिस्टेड करते हुए चालान किया गया है। अगले साल से इन दुकानदारों को मेले में दुकानें आवंटित नहीं की जाएंगी। 
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
भीमताल (नैनीताल)। हरेला मेले में मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। मेले के पांचवें दिन माउंट एलवर्न स्कूल, सरस्वती लोक सांस्कृतिक कला समिति हरतोला, फारवर्ड डांस एकेडमी भीमताल ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोक गायक शिरोमणी भतरौजी ने गीत और पूजा बोरा ने नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें