फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: होली खेलन कैसे जाऊं सखी री, हरि हाथन पिचकारी रहत...

Sun, 10 Mar 2024 03:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में होली का दौर शुरू हो गया है। जगह-जगह होली महोत्सव आयोजित होने लगे हैं। इसी क्रम में शनिवार को कुमाऊं और ब्रज का होली महोत्सव हुआ। होली के परिधानों में पहुंचे होल्यारों ने होली गायन किया। भजन गायक विवेक शर्मा ने ब्रज की होली के गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर फूलों की होली भी खेली गई।
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति के सानिध्य और हरिशरणमजन के सहयोग से पचक्की चौराहे के पास हुए होली महोत्सव का आगाज समिति की वरिष्ठ सदस्य प्रेमा जोशी और साथियों ने होली गायन से किया। इसके बाद सुर साधना संगीत समिति लोहरियासाल की महिला टीम ने कान्हा तुझे जाने न दूंगी, जज फार्म समिति ने होली खेलन आए मथुरा के बांके, आदर्श महिला ग्रुप ने होली खेलन कैसे जाऊं सखी री, हरि हाथन पिचकारी रहत, गोरी महेश्वर समिति की भावना पांडे और टीम ने अवधपुरी होली खेलन आये, मां अंजनी के लाल आदि होली गायन कर होलीमय वातावरण बनाया। इस अवसर पर भजन गायक विवेक शर्मा ने सिद्धी को दाता विघ्न विनाशक होली खेलत गिरजापति नंदन गीत की प्रस्तुति दी। उसके बाद ब्रज की होली गीत सुनाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हरि शरणम जन प्रमुख रामगोविंद दास भाईजी ने समाज में फैल रही नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे, महामंत्री पद्मादत्त पांडे, तारा दत्त पांडे, एनबी गुणवंत, नवीन वर्मा, विपिन गुप्ता, धीरज पांडे, डीके बल्यूटिया, भगवती बिष्ट, एलडी पांडे आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें