फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: त्योहार की रात खुशियों की चिंगारी से उठीं तबाही की लपटें, शॉर्ट सर्किट से जला घर; रॉकेट से हुआ नुकसान

Wed, 22 Oct 2025 10:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी में दीपावली की रात खुशियों की चिंगारियों में तबाही की लपटें भी छिपी रहीं। रॉकेट की चिंगारी से सोमवार रात आठ बजे आरटीओ रोड स्थित एक घर में आग लग गई। गनीमत रही कि हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में दीपावली की रात खुशियों की चिंगारियों में तबाही की लपटें भी छिपी रहीं। एक ओर आतिशबाजी ने आसमान को रंगों से भर दिया। दूसरी तरफ रॉकेट और झालरों की चिंगारियों ने कई परिवारों की नींद उड़ा दी। कुछ ही घंटों में सात जगहों पर आग की घटनाएं सामने आईं। किसी के कमरे का सामान राख हुआ तो किसी का आशियाना जल गया। गनीमत रही कि हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पूरी रात शहर की गलियों में दौड़ती रहीं।

विज्ञापन


रॉकेट की चिंगारी से सोमवार रात आठ बजे आरटीओ रोड स्थित एक घर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि घर में झालर लगे थे। गृह स्वामिनी सोनिया बच्चों के साथ बाहर आतिशबाजी कर रही थीं। जब कमरे में आग की लपटें निकलीं तो लोगों ने फायर स्टेशन में फोन किया। फायर स्टेशन अधिकारी मिंदर पाल सिंह ने बताया कि घर का सामान जल गया। थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

आग पर टीम ने जैसे ही काबू पाया रात नौ बजे के करीब काठगोदाम के गौलापार में पॉली हाउस में राकेट घुसने से आग की जानकारी सामने आई। वहां से दमकल विभाग गौलापार पहुंचा। यहां भी बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन


पहली सूचना शाम सात बजे आई। बृज बिहार भोटिया पड़ाव के एक खाली प्लॉट में आग लग गई। हालांकि टीम ने इस पर काबू पा लिया। इसी प्रकार आरटीओ रोड, गौलापार, मुखानी आदि जगहों में लगी आग पर टीम ने समय रहते काबू पा लिया। गौरव किरार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

सोमवार रात हुईं आग की घटनाएं

 

  • सोमवार रात करीब सात बजे भोटिया पड़ाव के बृज विहार के एक खाली प्लॉट में रॉकेट की चिंगारी से आग धधक उठी
  • करीब नौ बजे काठगोदाम के गौलापार स्थित धरयात्री एग्रो फार्म रॉकेट खिड़की से घुस गया और इससे आग लग गई
  • साढ़े दस बजे जेके पुरम में केवीएम पब्लिक स्कूल के पास स्थित कबाड़ की दुकान में आतिशबाजी की चिंगारी से आग धधक गई
  • करीब नौ बजे दमुवादूंगा स्थित कैलाशपुरी कॉलोनी के पास कंस्ट्रक्शन साइट में आतिशबाजी की चिंगारी के कारण आग लग गई
  • सवा तीन बजे निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पास कूड़े के ढेर में अज्ञात कारणों से आग लग गई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें