फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: होटल कारोबारियों को दे रहे हमारे हिस्से का पानी...

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। विकासखंड सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के हिस्से का पानी बाहरी बिल्डरों, होम-स्टे और होटल कारोबारियों को देने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना भी अधर में लटकी हुई है। लेकिन जल संस्थान और जल निगम के अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं करते हैं। जनप्रतिनिधियों ने मेहरागांव में जेजेएम योजना का काम पूरा नहीं होने और गेठिया, बल्दियाखान, मंगोली, डोब-ल्वेशाल, जाख समेत अन्य जगहों में पानी की समस्या दूर करने को कहा। कहा कि गांवों में नियमों को अनदेखा कर पानी की बोरिंग कराई जा रही है, अधिकारी इस पर चुप्पी साधे हैं। ब्लॉक प्रमुख डॉ. बिष्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों से कहा कि एक सप्ताह में समस्या हल नहीं हुई तो विरोध के लिए तैयार रहें।
खैरोला की ग्राम प्रधान ममता दुम्का ने खैरोला पांडे की क्षतिग्रस्त सड़क, खड़की के बीडीसी सदस्य दुर्गादत्त पलड़िया ने बंद कलमठों को खोलने, प्रधान राधा कुल्याल ने जंगलियागांव-बुढ़ाधूरा मोटर मार्ग पर डामरीकरण की मांग की। भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रभारी सीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी ने विभागीय अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल बनाकर समस्याएं हल करने को कहा। इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया, कनिष्ठ प्रमुख रागिनी आर्या, हिमांशु पांडे, लक्ष्मण सिंह गंगोला, मनोज चनौतिया, मुकेश पलड़िया, जया बोहरा, मनोज चनियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


अधिकारियों को वापस भेजा
बैठक में उद्यान विभाग के समक्ष अधिकारियों के नहीं आने पर ब्लॉक प्रमुख ने स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। इस बीच विभाग के अन्य अधिकारियों को उन्होंने सदन से यह कहते हुए वापस भेज दिया कि जिन्हें काम करना है वह यहां हैं नहीं, आपकी कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें