फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों को होटल कारोबारी दे रहे आकर्षक छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कोरोना संक्रमण के चलते सभी गतिविधियां प्रभावित हुई हैं, वहीं कोरेाना की सबसे बड़ी मार पर्यटन उद्योग पर भी पड़ी। ऐसे में कारोबार को दोबारा पटरी पर लाने और पर्यटकों को नैनीताल की ओर आकर्षित करने के लिए होटल कारोबारी छूट का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन होटल बुकिंग करने वाली कंपनियां (ओयो, एमएमटी, आईबीबो आदि) नैनीताल, भीमताल, भवाली में होटल बुकिंग पर अच्छी खासी छूट उपलब्ध करा रही हैं। नैनीताल मॉलरोड पर स्थित कई होटलों की बुकिंग पर अच्छे ऑफर दिए जा रहे हैं। दरअसल हर कोई अधिक से अधिक कारोबार की कोशिश में है। फायदा पर्यटकों को भी मिल रहा है।
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने बताया कि इन दिनों सैलानियों की आमद बढ़ गई हैं। सैलानियों को छूट के साथ ही होटल में रूम दिए जा रहे हैं ताकि सैलानी यहां पहुंचे और कारोबार फिर से पटरी पर लौटे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें