कुमाऊं आने वाले पर्यटकों और हल्द्वानी वासियों के लिए अच्छी खबर है। कुमाऊं मंडल विकास निगम पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरस मार्केट के थर्ड फ्लोर पर होटल और ओपन रेस्टोरेंट खोलने जा रहा है। केएमवीएन ने इसकी डीपीआर तैयार करना शुरू कर दिया है। इस साल के अंत तक यह शुरू हो जाएगा।
कुमाऊं मंडल विकास निगम की जिला स्टेडियम के पास खाली पड़ी जमीन पर शॉपिंग कांप्लेक्स बना हुआ है। अब केएमवीएन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरस मार्केट के थर्ड फ्लोर पर होटल के साथ ओपन रेस्टोरेंट खोलने जा रहा है। इसकी डीपीआर बनना शुरू हो गई है।
इस होटल को बनाने के लिए पैसा कांपलेक्स की आय से ही खर्च किया जाएगा। दिसंबर तक होटल और रेस्टोरेंट बनकर तैयार हो जाएगा।
ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग भी सुधारी जाएगी
ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में अभी कई समस्याएं हैं। इसे भी सुधारकर अंडर ग्राउंड पार्किंग को सुधारने की योजना है। इस पार्किंग के शुरू होने से केएमवीएन की आमदनी बढ़ेगी।
कैलास मानसरोवर के यात्रियों को ठहराने की भी है योजना
होटल बनने के बाद इसमें एक दिन कैलास मानसरोवर यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था की जाएगी। जिससे पर्यटक हल्द्वानी के बारे में भी जान सकें।
केएमवीएन सरस मार्केट के थर्ड फ्लोर पर होटल और रेस्टोरेंट खोलने जा रहा है। इसकी डीपीआर बनाई जा रही है। इस वर्ष के अंत तक इसे खोल दिया जाएगा।
- धीराज गर्ब्याल, एमडी केएमवीएन