फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बारिश में फिर टपकी अस्पताल की छतें, बेड खिसकाकर डस्टबिन रखे

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल में बारिश शुरू होते ही अव्यवस्थाएं एक बार फिर सामने आने लगी हैं। रविवार देर रात हुई बारिश के दौरान अस्पताल की छतें कई जगह टपकने लगीं जिससे वार्डों में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल कर्मियों को पानी जमा होने से बचाने के लिए बेड इधर-उधर कर जगह-जगह डस्टबिन व अन्य बर्तन रखने पड़े।
विज्ञापन


अस्पताल में हर साल बरसात के दौरान जलभराव और छतों से लीकेज की समस्या गंभीर रूप ले लेती है। बीती बरसात में हालात इतने खराब हो गए थे कि कई वार्डों में पानी भर गया था। बर्न वार्ड तक जलमग्न हो गया था। रविवार देर रात हुई बारिश में भी अस्पताल की छतों से पानी टपकने लगा। महिला वार्ड में भर्ती मरीजों के बेड इधर-उधर खिसकाने पड़े जबकि फर्श पर गिर रहे पानी को रोकने के लिए डस्टबिन रखे गए। अस्पताल के पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि छतों की मरम्मत के लिए जिला प्रशासन व शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें