शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचे बॉलीवुड कलाकार राजपाल यादव व हेमंत पांडे ने कई शीन फिल्माए
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नैनीताल पहुंचे बॉलीवुड कलाकार राजपाल यादव व हेमंत पांडे समेत उनकी टीम ने मंगलवार को एमबाप्पे फिल्म के लिए नैनीझील में नौकायन और बारापत्थर क्षेत्र में घुड़सवारी के सीन फिल्माए।
बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित मार्मिक फिल्म एमबाप्पे की मंगलवार को नैनीताल और सातताल क्षेत्र में शूटिंग की गई। अभिनेता राजपाल यादव ने नैनीझील में नौका विहार किया। फिल्म में उनके बेटे की भूमिका निभा रहा कलाकार भी उनके साथ नाव पर सवार रहा। बाद में सातताल क्षेत्र में भी कई दृश्य फिल्माए गए। फिल्म में मुख्य कलाकार राजपाल यादव, सुचित्रा पिल्लई और हेमंत पांडे हैं। लाइन प्रोड्यूशर रोहित लोहिनी, पुनीत शाह और सुमित बोरा ने बताया कि फिल्म को रूपेश पॉल निर्देशित कर रहे हैं। यह बाप-बेटे की कहानी पर आधारित है। माई सिटी रिपोर्टर
फोटो 10 एनटीएल 06पी से 09 पी तक