फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बेड़ू पाको बारह मासा....

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। श्रीराम दरबार पर्वतीय सांस्कृतिक मंच ऊंचापुल में चल रहे उत्तरायणी कौतिक में स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने धूम मचा दी। रंगारंग कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में संस्कृति और कला प्रेमी उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्य अतिथि रहे कांग्रेस नेता महेश शर्मा ने कौतिक में कुमाऊंनी गीत ‘ओ भिना कैसिकै जानू द्वारहाटा और बेड़ू पाको बारो मासा’ गाकर रंग जमा दिया। रागिनी ग्रुप के कलाकारों ने कुमाऊंनी गीतों पर नृत्य कर मनमोहक प्रस्तुति दी। परिसर में महिलाओं की ओर से उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए हैं। बच्चों ने मेला परिसर में लगे झूलों का आनंद लिया। कार्यक्रम में पूरन खनी, रेनू जोशी, संगीता जोशी, शंकर कांडपाल, हरीश कोठारी, भूपेंद्र चौधरी, भोला दत्त पलड़िया, भोला भगत, त्रिलोचन दुर्गापाल, नवीन जोशी आदि मौजूद रहे। संचालन मनोज जोशी और प्रमोद पंत ने किया। अध्यक्ष गोपाल सिंह धौनी ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें