हल्द्वानी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह शत प्रतिशत स्वदेशी उत्पाद खरीदें। कहा कि अपने देश के उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के लिए के लिए मेड इन इंडिया मेक फाॅर अदर्स को मूल मंत्र बनाना होगा।
वह नगर निगम सभागार में भाजपा महिला मोर्चा के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। जिलाध्यक्ष अलका जीना ने समूहों के उत्पादों की खरीद पर जोर दिया। मेयर गजराज बिष्ट ने कहा कि अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पाद खरीदकर हम प्रधानमंत्री के भारत को विश्व गुरु बनाने के सपने को साकार कर सकते हैं।
वहां प्रदेश मंत्री मोहिनी पोखरिया, भावना मेहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, सुमित्रा प्रसाद, कल्पना बोरा, प्रगति जैन आदि मौजूद रहे। इस दौरान महिला समूहों ने स्टाल भी लगाए थे।