हल्दूचौड़ (नैनीताल)। क्वारंटीन किए गए कोरोना संदिग्धों को क्वारंटीन अवधि खत्म होने पर उनके घर भेजने की तैयारी की जा रही है। मोती नगर स्थित स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के संभागी प्रशासनिक भवन में इन लोगों को क्वारंटीन किया गया था। यहां पर कुल 58 लोग क्वारंटीन हैं।
प्रशासन इन्हें घर भेजने की तैयारी में जुटा हुआ है। सोमवार की देर शाम तक नैनीताल और अल्मोड़ा के 22 लोगों को वापस उनके घर भेजा जा रहा था। इनमें रैसिला की दो लड़कियां शामिल हैं। इससे पहले चार अप्रैल को स्पेन के दो लोगों की क्वारंटीन अवधि खत्म होने पर वापस भेजा जा चुका है।
वापस भेजने के लिए एंबेसी की इजाजत ली गई थी। अपर जिलाधिकारी कैलाश टोलिया ने बताया कि 13 अप्रैल को 22 लोगों को उनके घर पहुंचाने की तैयारी की गई है बाकी 27 लोगों को 14 अप्रैल को उनके घर पहुंचाया जाएगा। इनके अतिरिक्त जो दो विदेशी पर्यटक ऑस्ट्रेलिया के हैं उन्हें एंबेसी से सूचना आने के बाद ही भेजा जाएगा