नैनीताल। सरोवर नगरी में डीआईजी अजय रौतेला, डीएम दीपक रावत, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने भी अपने आवासों में जमकर होली खेली। होली के दिन दिनभर चटख धूप खिली रही। इस वजह से लोगों ने काफी राहत महसूस की। नैनीताल भ्रमण पर पहुंचे पर्यटकों ने भी होली का आनंद लिया।
विज्ञापन
नगर में सुबह से ही लोग विशेषकर बच्चे विभिन्न टोलियों में होली खेलने के लिए निकल पड़े। तल्लीताल गांधी चौक के पास भी कई बुजुर्ग होल्यार एकत्र हुए। उन्होंने लोगों को होली का टीका लगाया। मंगलवार को पुलिस लाइन में भी होली खेली गई। कप्तान जनमेजय खंडूरी ने भी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के साथ होली खेली।