फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल रोड हो सकती है बंद!

Wed, 15 Mar 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
all weather road - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बरसात में नैनीताल रोड बंद हो सकती है। यह आशंका राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के अफसरों को है। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की जल्द मीटिंग होने जा रही है। इसमें एनएच के अफसर मार्ग के महत्व और संवेदनशीलता दोनों से केंद्र के अफसरों को अवगत कराएंगे। अगर संवेदनशील इलाकों की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ, तो रास्ता करीब पंद्रह दिन तक के लिए भी बंद हो सकता है।
विज्ञापन


2015 की बरसात में नैनीताल रोड भूस्खलन, भूक्षरण हुआ था। इसके कारण रानीबाग गुलाब घाटी (भू-क्षरण), भेड़िया पाखन और आम पड़ाव क्षेत्र (भूस्खलन) के कारण मार्ग बंद हो गया था। रानीबाग में मार्ग कटने से सड़क संकरी हो गई है, तारकोल के डिब्बे और पॉलिथीन के जरिए जैसे-तैसे मार्ग को चलाया जा रहा है।

इसी तरह ज्योलीकोट के पास भेड़िया पखान में रक्षाबंधन से एक दिन पहले रास्ता बंद हुआ था। जिसे रात भर टीमों ने लगकर रास्ता खोला था। इसके बाद एनएच मार्ग को मरम्मत के लिए बजट मांगा। इसमें केवल रानीबाग में तीन करोड़ का बजट मांगा गया था। इसके बाद से एनएच के अफसर बजट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


कमोबेश यही स्थिति दूसरी जगहों के लिए भी थी। बजट न मिलने की स्थिति में मरम्मत के लिए अब उसे एनएच की वार्षिक योजना में भेजने की तैयारी की गई है। मार्च का महीना आधा बीत चुका है। ढाई महीने के बाद बरसात का महीना शुरू हो जाएगा, लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं हुई है। जो पॉलिथीन आदि लगाई थी, वह भी उधड़ने लगी है।

मुख्य अभियंता एनएच अयाज कहते हैं कि मार्ग की हालत खराब है। बरसात आदि होने पर यह बंद हो सकता है। नैनीताल मार्ग करीब 15 दिन तक के लिए भी बंद हो सकता है। अप्रैल में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की मीटिंग होगी, इसमें अफसरों को वस्तुस्थिति अवगत कराया जाएगा। प्रयास होगा कि जल्द बजट की औपचारिकता को पूरी कर काम शुरू किया जाए।

सामान्य मरम्मत को भी बजट कम

एनएच को सामान्य मरम्मत (झाड़ी कटान, पैच वर्क आदि) के लिए भी पर्याप्त बजट नहीं मिल पा रहा है। इस बार 37 लाख का बजट मिला है। इसमें पिछले साल का 19 लाख का बजट जुड़ा है। इसके अलावा फ्लड डैमेज कंट्रोल के नाम पर केवल 37 लाख रुपए जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें