फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 25 को उत्थान मंच में होगा होली महोत्सव

Sun, 22 Feb 2026 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में इस बार कुमाऊंनी होली महोत्सव का आयोजन होगा। महिलाओं की सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच और पारंपरिक रंगों को जीवंत बनाने के लिए 25 फरवरी को मंच परिसर में महिलाओं की होली प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन


मंच के अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल ने कहा कि महिला होली गायन प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को 24 फरवरी तक प्रविष्टि जमा करनी होगी। प्रत्येक टीम को 10 मिनट का समय मिलेगा। प्रतियोगिता में स्वांग, गीत और नृत्य शामिल होंगे। प्रत्येक टीम में अधिकतम 10 प्रतिभागियों को ही अनुमति दी जाएगी। निर्णायक मंडल का निर्णय सर्वमान्य होगा। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को मंच परिसर में चीर बंधन और ध्वजारोहण और दो मार्च को होलिका दहन का आयोजन होगा। उन्होंने आम जनता, कलाकारों और बच्चों से महोत्सव में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने महोत्सव को लोक संस्कृति को संरक्षित और महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने का माध्यम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें