फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी करनाल ने कपूरथला को हराया

Sun, 18 Jun 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हॉकी करनाल ने कपूरथला को हराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा प्रायोजित अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता के लीग मुकाबले शनिवार से शुरू हो गए। पहले दिन हुए लीग मैचों में हॉकी करनाल, करनाल ने कपूरथला को हराया और फिरोजपुर और शाबाद के बीच खेला गया मैच बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन


डीएसए मैदान में पहला मुकाबला नेशनल हॉकी क्लब कपूरथला बनाम हॉकी करनाल खेला गया। मध्यांतर तक कपूरथला की टीम ने 2-1 से बढ़त बना ली थी, लेकिन मध्यांतर के बाद हाकी करनाल की टीम ने एक के बाद एक तीन गोल दागते हुए स्कोर 4-2 पहुंचा दिया।

हॉकी करनाल ने इसी स्कोर के साथ यह मैच जीतकर तीन अंक अर्जित कर लिए। विजेता टीम की ओर से नौवें और 59वें मिनट में सुनील ने और 54वें व 67वें मिनट में कप्तान नरेंद्र यादव ने गोल किए जबकि कपूरथला की ओर से खेल के 33वें मिनट में सतवीर ने और 34वें मिनट में इंद्रजीत ने गोल किया।
विज्ञापन


दूसरा मैच बीएसएसडब्लू हॉकी एकेडमी फिरोजपुर और मार्कंडेय हॉकी क्लब शाबाद के बीच खेला गया। मध्यांतर तक शाबाद की टीम 1-0 से आगे थी, लेकिन मध्यांतर बाद फिरोजपुर के खिलाड़ियों ने स्कोर 1-1 की बराबरी पर कर लिया।

निर्णायकों ने दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए। फिरोजपुर के 57वें मिनट में रमनदीप ने और शाबाद के लखविंदर ने 13वें मिनट में गोल किया। निर्णायक राजवीर, सुशील रोजरिया, भानु अग्रवाल, राजेश निरमर्कर, दीपक कुमार व मंजुल सनवाल थे।

उद्घोषक मनोज कुमार थे। रविवार को साढ़े तीन बजे महाराष्ट्र पुलिस और नार्दन रेलवे लखनऊ के बीच और पौने पांच बजे कोस्ट ऑफ सिग्नल जालंधर और एसजीपीसी हॉकी एकेडमी अमृतसर के बीच मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें