रामनगर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शौर्य दिवस के मौके पर शहर में विशाल भगवा रैली निकली। रैली में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात किया गया था। रैली दुर्गा मंदिर भवानीगंज से शुरू होकर नंदा लाइन, ज्वाला लाइन, बजाजा लाइन, जसपुरिया लाइन, कोसी रोड से होते हुए लखनपुर चुंगी पहुंची।
जो फिर दुुर्गा मंदिर में आकर समाप्त हुई। रैली में लोग हाथ में भगवा झंडा ले ‘घर-घर भगवा छाएगा, राम राज्य कहलाएगा’ के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान दल के प्रखंड संयोजक राजीव अग्रवाल, अर्जुन कश्यप, हिमांशु मेलकानी, दीपक घनकी, प्रखर मित्तल, पारस गोला, देवेंद्र रावत, जग्गी लोहनी, जितेंद्र रावत, विरेंद्र अधिकारी आदि थे।