फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तीन वर्षों में मई में सर्वाधिक बारिश, झील का जलस्तर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बीते कुछ दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि नैनीझील के लिए वरदान साबित हुई है। बीती रात्रि 55 मिलीमीटर बारिश से झील के जलस्तर में पांच इंच का इजाफा हुआ है। बीते दिनों की बारिश से मई माह में नैनीझील का जलस्तर एवं अब तक की बारिश ने तीन वर्ष में सर्वाधिक होने का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन


अप्रैल के अंतिम सप्ताह और मई में कुछ दिनों की बारिश ने नैनीझील को राहत दी है। झील का जलस्तर बीते दो वर्षों के सापेक्ष नौ इंच अधिक होकर 79 फीट नौ इंच पहुंच गया है। इन दिनों नैनीताल की जलापूर्ति के सापेक्ष जल स्तर आधा इंच कम हो रहा है। मई में बारिश नहीं भी हुई तो जून दस के बाद जल स्तर 77 फीट पर पहुंचेगा।



04 मई को नैनीझील का जल स्तर एवं जनवरी से अब तक की बारिश

वर्ष नैनीझील का जल स्तर बारिश

2026 79 फीट नौ इंच 275 मिमी

2025 79 फीट 140 मिमी

2024 79 फीट 72 मिमी

2023 82 फीट एक एंच 445 मिमी

वर्जन
बीते दिनों की बारिश झील के लिए वरदान साबित हुई है। नैनीझील का जलस्तर पिछले दो वर्षों के मुकाबले नौ इंच अधिक है जो 79 फीट नौ इंच पर है। इससे ग्रीष्मसीजन में झील और खूबसूरत नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डीके सिंह, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें