फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हाईस्कूल, इंटर बोर्ड की सुधार परीक्षाएं आज से, तैयारी पूरी

Mon, 04 Aug 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाफल सुधार परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिले में 11 सुधार परीक्षा केंद्रों पर 1054 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षाएं सोमवार से 11 अगस्त तक चलेंगी।
विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटर में फेल छात्र-छात्राओं को पास होने का एक मौका और मिला है। हाईस्कूल में दो और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं को यह मौका दिया जा रहा है। परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए जिले में 11 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों में परीक्षार्थियों के बैठने के लिए सीटिंग व्यवस्था पूरी कर ली गई है। अनुक्रमांक बार टेबल लगाकर स्लिप चस्पा कर दी गई है। प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना ने बताया कि परीक्षाफल सुधार परीक्षा केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन




परीक्षा केंद्र का नाम- परीक्षार्थियों की संख्या

जीजीआईसी बाड़ेछीना-24

जीआईसी नौला-44

राजकीय आदर्श इंटर कालेज चौखुटिया-76

जीआईसी गरुड़ाबांज-165

जीजीआईसी बग्वालीपोखर-179

जीजीआईसी अल्मोड़ा-136

जीजीआईसी जलना-101

जीआईसी देवायल-82

आर्य इंटर कालेज देघाट-42

जीआईसी दड़मिया-80

रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज-125
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें