हल्द्वानी। भारत विकास परिषद शाखा काठगोदाम के संयोजन में प्रांतीय स्थापना दिवस और प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम उन्नति उत्सव मनाया गया। इसमें 40 मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस बार परिषद परिवारों के सदस्यों की रजत जयंती वैवाहिक वर्षगांठ वालों को भी सम्मानित किया गया। सुजाता माहेश्वरी ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इससे पहले मुख्य अतिथि राष्ट्रीय समन्वयक सरदार गजेंद्र सिंह संधू, वित्त सचिव आरके गुप्ता, नरेंद्र अरोड़ा और प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. विनय खुल्लर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वहां हरीश शर्मा, अजय बिश्नोई, पाला मेहता, अमित गंभीर, राजेश अग्रवाल, नीलम शर्मा, हितेंद्र उप्रेती, रश्मि जैन समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद