फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनौती याचिका पर सुनवाई कल

Thu, 14 May 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) के प्रबंध निदेशक (एमडी) पद पर अजय आनंद बहुगुणा की नियुक्ति और सैनिक कल्याण निदेशक के रूप में अतिरिक्त प्रभार को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कल शुक्रवार 15 मई को होगी। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ एवं न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। देहरादून निवासी पूर्व हवलदार केबी गुरंग और अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) के एमडी पद पर अजय आनंद बहुगुणा की नियुक्ति और सैनिक कल्याण निदेशक के रूप में अतिरिक्त प्रभार शासन की ओर से दिया गया है।

जबकि केंद्र सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों के पुनर्वास के लिए राज्य सैनिक कल्याण निदेशालय के  निदेशक के रूप में किसी भी सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी की नियुक्ति 60 वर्ष से अधिक आयु में नहीं हो सकती। न ही उत्तराखंड उपनल के एमडी के रूप में 65 वर्ष से अधिक की आयु के ऐसे सैन्य अधिकारी को नियुक्त किया जा सकता है। इसलिए दोनों पदों पर उनकी नियुक्ति अवैध है। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने अगली सुनवाई के लिए 15 मई की तिथि नियत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें