फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट---छात्रवृत्ति घोटाले मामले में सुनवाई शुक्रवार को भी जारी रखने के निर्देश

विज्ञापन
scholorship
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट ने प्रदेश के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाला मामले में आरोपी समाज कल्याण संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल की गिरफ्तारी पर रोक संबंधी याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि पुलिस उनका और उनके परिवार का उत्पीड़न कर रही है लिहाजा उनके मामले में शीघ्र सुनवाई की जाए।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। छात्रवृत्ति घोटाले में आरोपी समाज कल्याण अधिकारी और वर्तमान संयुक्त निदेशक समाज कल्याण गीताराम नौटियाल ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने के कारण उसे उच्च न्यायालय को रेफर कर दिया था। दोनों ही कोर्ट ने गीताराम नौटियाल की याचिका पर सुनवाई के बाद गिरफ्तारी पर रोक नहीं लगाई थी। इसके बाद गीताराम नौटियाल ने एससी- एसटी आयोग में अपना उत्पीड़न होने का मामला दर्ज कराया और कहा कि एसआईटी पूछताछ के नाम पर उनका उत्पीड़न कर रही है। इस पर आयोग ने गीताराम नौटियाल पर कार्रवाई न करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें