फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने बैठक बुलाकर की घटना की कड़ी निंदा

Sat, 03 May 2025 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
रूट मार्च निकालकर आमजनमानस में कानून एवं सुरक्षा रखने का दिया संदेश। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की शुक्रवार को बार सभागार में बैठक हुई। इसमें नैनीताल में नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना की कड़ी निंदा की गई। साथ ही धर्म के नाम पर नैनीताल का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों और सोशल मीडिया में हाईकोर्ट के जज व अधिवक्ता के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी वक्ताओं ने कहा, बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना से नैनीताल शहर में कानूनी व्यवस्था की असामाजिक तत्वों ने धज्जियां उड़ाईं। सोशल मीडिया में अधिवक्ताओं व न्याय पालिका पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर वीडियो जारी करने पर रोष जाहिर व्यक्त किया।
बैठक में सदस्यों द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया कि नाबालिग बच्ची को शीघ्र न्याय दिलवाए जाने के लिए इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुना जाए और दोषी को एक माह के भीतर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। नैनीताल शहर में जिन असामाजिक तत्वों की ओर इस घटना को सांप्रदायिक रूप दिए जाने की कोशिश की जा रही है, उन पर पुलिस प्रशासन निगाह रखे। ताकि बेकसूर लोगों को किसी प्रकार का भय अथवा परेशानियों का सामना न करना पड़े और कोई भी अप्रिय घटना न घटित हो। इसके अतिरिक्त यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि जिस असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया में अधिवक्ताओं एवं न्यायपालिका के लिए अभद्र भाषा के साथ वीडियो जारी किया जा रहा है उनके खिलाफ कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बैठक का संचालन हाईकोर्ट के महासचिव वीरेंद्र सिंह रावत ने किया। बैठक में डॉ. एमएस पाल, नवनीश नेगी, कमलेश तिवारी, डीसीएस रावत, जयवर्धन काण्डपाल, सुखबानी सिंह, योगेश पचोलिया, विनोद तिवारी, संजय भट्ट, प्रभा नैथानी, प्रेम प्रकाश भट्ट, मधु नेगी सामन्त, भुवनेश जोशी, संगीता अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें