फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीएम के दौरे से पहले हेमंत साहू और पार्षद प्रीति आर्या नजरबंद

Sat, 10 Oct 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी दौरे से पहले पुलिस ने विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू और पार्षद प्रीति आर्या को राजपुरा स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया। इस दौरान हेमंत साहू और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की व खींचतान भी हुई।
विज्ञापन

हेमंत साहू ने सरकार पर लोकतांत्रिक विरोध की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, स्मार्ट मीटर और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से जूझ रही है। हल्द्वानी की सड़कों की हालत खराब है और आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार समस्याओं का समाधान करने के बजाय विरोध करने वालों को नजरबंद कर रही है।
पार्षद प्रीति आर्या ने महिलाओं के रोजगार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि महिलाओं को घर पर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें