फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए शुरू होगी हेली सेवा, डीएम ने दिए निर्देश

Sat, 20 Jan 2024 04:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उड़ान योजना के तहत हल्द्वानी से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत को हेली सेवा से जोड़ा जा रहा है। हेरिटेज एविएशन ने एक सप्ताह में हल्द्वानी से तीनों जगहों के लिए नियमित हेली सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन
हेली सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत को हेली सेवा से जोड़ा जा रहा है। हेरिटेज एविएशन ने एक सप्ताह में हल्द्वानी से तीनों जगहों के लिए नियमित हेली सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए बाकायदा मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन से भी अनुमति मिल गई है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी वंदना सिंह और हेरिटेज एविएशन के जीएम मनीष भंडारी ने शुक्रवार को गौलापार स्थित हेलीपैड का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए हल्द्वानी से हेली सेवा शुरू की जा रही है। इसके लिए कंपनी को मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन भारत सरकार से अनुमति मिल गई है। यूकाडा से भी एनओसी मिल चुकी है। 

ये पढ़ें- Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो किया अपलोड, दीपक ने SSP को दिए ये निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि हल्द्वानी से सात सीटर हेली सेवा शुरू होगी। तीन जगहों के लिए हर दिन दो बार हल्द्वानी से हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे, जिनकी वापसी भी उसी दिन होगी। इसके लिए फिलहाल एक हेलीकॉप्टर हल्द्वानी में ही रहेगा। इसके लिए हेलीपैड पर 2 पायलट और 4 इंजीनियर तैनात रहेंगे। एक सप्ताह में उड़ान शुरू होने की उम्मीद है। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने एसडीएम हल्द्वानी और लोनिवि अधिकारियों को सभी आवश्यक सेवाएं तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम पारितोष वर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें