नैनीताल। जिले में मानसून की बारिश ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों को तरबतर कर दिया। सबसे अधिक बारिश हल्द्वानी में 147 मिलीमीटर दर्ज की गई है। नैनीताल में सीजन में एक दिन में सर्वाधिक 98.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जिले में औसत बारिश 95.9 मिमी दर्ज की गई है। जून से अब तक जिले में 624.8 एमएम बारिश हो चुकी है।
नैनीताल में मंगलवार दोपहर से बारिश का दौर शुरू हो गया था जो पूरी रात चला। बुधवार सुबह 10 बजे से बारिश हल्की हुई और 11 बजे तक मौसम सामान्य हो गया। दोपहर बाद नैनीताल में तेज धूप भी खिली। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 नैनीताल में 98.5 मिमी, हल्द्वानी और काठगोदाम में 147 एमएम, कालाढूंगी में 112 एमएम, कैंचीधाम में 97.3, बेतालघाट में 105, ओखलकांडा में 90 और मुक्तेश्वर में 107.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।