फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर में गर्मी, शाम को बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मौसम के बदले मिजाज ने शुक्रवार को गर्मी का एहसास कराया, हालांकि शाम को बूंदाबांदी ने राहत दी। शुक्रवार सुबह से बादल छाए थे। दोपहर में सूर्यदेव ने दर्शन दिए और गर्मी का एहसास कराया। शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम तामपान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 19.2 और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के अनेक स्थानों एवं अन्य जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें