फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 11221 लोगों को देखने के लिए सिर्फ एक नर्स, 44.50 लाख की आबादी पर महज 860 डॉक्टर, जानिए हकीकत

Sat, 16 Dec 2023 12:14 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

उत्तराखंड के कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाएं किस कदर बदहाल हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां 44.50 लाख की आबादी पर महज 860 चिकित्सक तैनात हैं। यानी 5232 लोगों की सेहत को देखने के लिए एक डॉक्टर तैनात है।
विज्ञापन
doctor - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाएं किस कदर बदहाल हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां 44.50 लाख की आबादी पर महज 860 चिकित्सक तैनात हैं। यानी 5232 लोगों की सेहत को देखने के लिए एक डॉक्टर           तैनात है। अस्पतालों में स्टाफ नर्स की और कमी है। मंडल की इतनी ही आबादी का जिम्मा सिर्फ 401 स्टाफ नर्स पर है। यानी कि एक नर्स के भरोसे करीब 11221 लोगों का जिम्मा है।

विज्ञापन


आबादी (लाख में) 
जिला       आबादी      चिकित्सक     नर्स
अल्मोड़ा     06              119         72
बागेश्वर     03                65           30
चंपावत     2.95            111           44
पिथौरागढ़     05          133            65
नैनीताल     11.07         296           141
यूएस नगर    16.48       136           49
कुल              44.50      860           401


वर्तमान में मंडलभर में दो सौ चिकित्साधिकारियों डॉक्टरों की कमी है। इस कमी को पूरा करने के लिए आजकल वर्चुअल साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। जल्द ही रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। -डा. तारा आर्या स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं

  • अल्मोड़ा: 5000 की आबादी पर एक डॉक्टर 
  • बागेश्वर:  3797 लोगों पर एक चिकित्सक
  • नैनीताल: करीब 3741 लोगों पर एक चिकित्सक 
  • चंपावत: चंपावत में 2587 लोगों के लिए एक डॉक्टर
  • पिथौरागढ़: - जिले में 3759 लोगों पर एक डाक्टर
  • ऊधमसिंह नगर: 16.48 लाख से अधिक की आबादी पर 136 डॉक्टर


कुमाऊं मंडल में चिकित्सा अधिकारियों के दो सौ पद रिक्त
कुमाऊं में चिकित्सा अधिकारियों के दो सौ से अधिक पद रिक्त हैं। स्वास्थ्य विभाग के मंडलीय कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंडल में चिकित्साधिकारियों के कुल 1256 पद स्वीकृत हैं। इनमें से अल्मोड़ा में 290, बागेश्वर में 107, चंपावत में 97, नैनीताल में 343, पिथौरागढ़ में 187 व ऊधमसिंह नगर में 232 पद शामिल हैं। इन चिकित्सा अधिकारियों में कई विशेषज्ञ चिकित्सक भी शामिल हैं। अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में चिकित्सा अधिकारियों के सर्वाधिक पद रिक्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें