फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क किताबों के वितरण में लापरवाही बरतने पर हेड मास्टर और संकुल प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। निशुल्क किताबों के वितरण में की गई लापरवाही पर प्राथमिक विद्यालय हरिनगर (विकासखंड ओखलकांडा) के हेडमास्टर और कटना के संकुल प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल स्वरूप ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने निशुल्क किताबों के वितरण को लेकर बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय हरिनगर, प्राथमिक विद्यालय भीड़ापानी, जीआईसी भीड़ापानी, जीआईसी नाई का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय हरिनगर में निशुल्क किताबें वितरण मामले में लापरवाही सामने आई। सीईओ ने बताया कि स्कूल में अब तक बच्चों को किताबें उपलब्ध नहीं कराई गई हैं जबकि गोदाम से पांच बार किताबें भेजी जा चुकी हैं। स्कूल में 71 बच्चे पंजीकृत हैं। गणित और संस्कृत को छोड़कर बच्चों को कोई पुस्तक उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने बताया कि निशुल्क किताबों के वितरण में की गई लापरवाही पर स्कूल के हेडमास्टर राजेंद्र प्रसाद और कटना के संकुल प्रभारी हरीश नयाल के बारे में जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया गया।
इसके बाद डीईओ ने कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। इधर इसी स्कूल की शिक्षिका मंजुलता का बिना अवकाश स्वीकृत कराए छुट्टी पर जाने पर अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया गया है। सीईओ ने बताया कि स्कूल में मिड-डे मील वितरण में भी लापरवाही सामने आई है। क्षमता से अधिक बच्चे दर्शाए गए हैं। इस पर भी जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने पुस्तक वितरण में की गई अनियमितता को लेकर जिले के बीईओ और संकुल प्रभारियों को 27 जून को सीईओ कार्यालय में तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें