फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने किया होटल हरशिखर का शुभारंभ

Mon, 23 Mar 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार वर्ष 2015 को पर्यटन वर्ष के रूप में आयोजित कर रही है, जिसके तहत पर्यटन के क्षेत्र में निजी पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय संसाधनों को भी जोड़ा जा रहा है। प्रदेश में लगने वाले मेलों को सूचीबद्ध कर प्रचार-प्रसार करते हुए साल भर के लिए पर्यटन से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री रावत रविवार को ठंडी सड़क स्थित होटल हरशिखर के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर होटल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार जागेश्वर और छोटा कैलाश को पर्यटन के रूप में विकसित कर रही है।


रावत ने होटल व्यवसायियों और निजी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों का आह्वान किया कि वह प्रदेश में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में आगे आएं। सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने इस बात पर चिंता जताई कि हमने अपनी वास्तुकला और हस्तशिल्प को पीछे छोड़कर कंक्रीट के जंगल खड़े कर दिए हैं। कहा कि यदि इस क्षेत्र में महिला समूह आगे आएंगे तो सरकार उन्हें भी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की राष्ट्रीय राजमार्गों में छोटे-छोटे बाजार विकसित करने की योजना है, इससे हस्तशिल्प को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन



होटल हरशिखर के चेयरमैन, लखनऊ पब्लिक स्कूल के संस्थापक प्रबंधक और पूर्व एमएलसी एसपी सिंह, कांति सिंह, एमडी नेहा सिंह, हर्षित सिंह आदि ने मुख्यमंत्री को बुके देकर स्वागत किया और स्थानीय समस्याएं हल कराने की मांग की। लखनऊ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर कबीना मंत्री हरीश दुर्गापाल, चेयरमैन राजेश नेगी, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, राम सिंह कैड़ा, खजान पांडे, महेश शर्मा, पुष्कर मेहरा, जया बिष्ट, केदार पलड़िया, विनोद गुणवंत, नितेश बिष्ट, डा.हरीश सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह नेगी, विपिन सनवाल, दिनेश सांगुड़ी, देवेद्र चनौतिया, नीरज कुमार मोनू आदि मौजूद थे।


होटल हरशिखर के चेयरमैन और पूर्व एमएलसी एसपी सिंह ने बताया कि होटल में 40 कमरे और 6 काटेज, 4 कैटेगिरी रूम हैं। इसके अलावा होटल में जकूजी, प्राइवेट फोन, फैक्स, इंटरनेट, मुफ्त वाईफाई सुविधा, प्रत्येक रायल सूट में मिनी बार, मल्टी कुजीन रैस्त्रा, हेल्थ क्लब, स्पा, वैंकट हाल, कांफ्रेंस हाल और पर्याप्त पार्किंग है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें