फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जाम में फंसे सैलानियों को खुद खोला जाम

Sun, 26 May 2024 05:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/भवाली/गरमपानी (नैनीताल)। वीकेंड पर सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से शनिवार को भीमताल, भवाली और कैंची में घंटों जाम लगने से पुलिस और प्रशासन की ओर से तैयार यातायात व्यवस्था फेल हो गई। सड़क पर जाम लगने से यात्री और सैलानी घंटों परेशान रहे। जाम खोलने के लिए सैलानी आगे आए।
विज्ञापन

भीमताल, डांठ, नौकुचियाताल रोड के दो बांटी, तल्लीताल, मल्लीताल और गोरखपुर चौराहे पर सुबह से शाम तक जाम लगता रहा। पुलिस के वीआईपी ड्यूटी में होने से जाम की समस्या बनी रही। पुलिस ने भारी वाहनों को भीमताल में रोके रखा। भीमताल के पर्यटन कारोबारियों ने कहा कि जिला प्रशासन की नाकामी से पार्किंग नहीं बना है जिस वजह से आए दिन जां लगता है। शनिवार को सैलानियों की आवाजाही से पर्यटन कारोबार अच्छा रहा। इधर, भवाली-अल्मोड़ हाईवे पर शनिवार सुबह से शाम तक कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से जाम की समस्या बनी रही।
खैरना पुलिस ने अल्मोड़ा, हल्द्वानी, बागेश्वर और रानीखेत से आ रहे भारी वाहनों को खैरना में अल्मोड़ा सड़क और रानीखेत पुल के पास रोके रखा। वाहनों के भारी दबाव से झूला पुल गरमपानी में खैरना पुलिस शाम तक यातायात व्यवस्था बनाने में लगी रही। सड़क में वाहनों का दबाव कम होने के बाद पुलिस ने बारी-बारी भारी वाहनों को हल्द्वानी की तरफ भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें