हल्द्वानी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को गौलापार में सीनियर पुरुष वर्ग की जिला क्रिकेट लीग मैच का आयोजन जारी रहा। इसमें एचसीसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 43 रनों से मैच जीता।
जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड में एचसीसी और कोल्ट्स क्लब के बीच 25-25 ओवरों का मैच खेला गया। एचसीसी की टीम ने दस विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। इसमें लक्ष्य नयाल ने 40 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में नीव बगड़वाल ने 3, गौरव नेगी ने 2 और कार्तिक, रवि, और राहुल ने 1-1 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोल्ट्स क्लब की टीम आठ विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी। एचसीसी के गेंदबाज गौरव अधिकारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया। वहां जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, लीला कांडपाल, नरेंद्र अधिकारी, जगमोहन बगड़वाल, आनंद बिष्ट, संजय चौधरी आदि थे।