हल्द्वानी। लक्ष्मण सिंह हरक सिंह मेमोरियल अंडर 13 बालक क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मनन और गायन की शतकीय पारियों से एचसीए श्रीपुरम की टीम ने 334 रनों से जीत दर्ज की। बृहस्पतिवार को स्पर्धा का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जाधारी शंकर सिंह कोरंगा और विशिष्ट अतिथि राजेंद्र तिवारी ने किया।
हल्द्वानी के एचसीए श्रीपुरम के ग्राउंड में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीपुरम की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 460 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मनन सिंह ने 104 और गायन बिष्ट ने 100 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएस क्रिकेट क्लब गौलापार 126 रन ही बना सकी। मनन सिंह मैन ऑफ द मैच और कार्तिक दानी को फाइटर ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहां आयोजक पूर्व ग्राम प्रधान बंशी सिंह बिष्ट, राजेन्द्र तिवारी और जगदीश बिनवाल सहित आदि मौजूद रहे।