फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएच के तीन डाक्टरों को सीनियर रेजीडेंट बनाने का निर्देश

Fri, 30 Sep 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने सुशीला तिवारी अस्पताल के तीन डाक्टरों सौरभ शुक्ला, डा. नेहा चौहान व डा. मधुलिका  गुप्ता को सरकारी अस्पतालों में सीनियर रेजीडेंट के पद पर नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्हें अनुभव प्रमाण पत्र भी देने को कहा है।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ एवं न्यायमूर्ति आलोक सिंह की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। सौरभ शुक्ला व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उनका एआईएमटी के तहत चयन हुआ है और सरकार जबरदस्ती उनसे बांड भरवा रही है।

पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने याचिकाकर्ताओं को सरकारी अस्पतालों में सीनियर रेजीमेंट के पद पर नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्हें अनुभव प्रमाण पत्र भी देने को कहा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि डाक्टरों की कमी को देखते हुए सरकार ने बांड भरवाकर डाक्टरों को अनिवार्य रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में तीन साल तक की सर्विस करने का प्रावधान किया था। इन डाक्टरों का कहना था कि एआईएमटी में उनका चयन हुआ था और इस लिहाज से उनसे बांड नहीं भरवाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें