फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शहरों में धुंध, नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

Tue, 10 Nov 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ते ही नैनीताल में सैलानियों की भारी आमद शुरू हो गई है। दीपावली के बाद से ही यहां पर्यटकों की संख्या अचानक बढ़ गई, जिससे स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही नगर के माॅल रोड, ठंडी सड़क और नैनीझील के किनारे पर्यटकों की चहल-पहल देखी गई। झील में नौकायन का आनंद लेने के लिए पर्यटकों की लंबी कतारें लगी रहीं। नाव चालक समिति के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने बताया कि नौकायन के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। इससे नाव चालकों, टैक्सी संचालकों और स्थानीय छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोग वीकेंड पर पहाड़ों का रुख कर रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में भी बुकिंग फुल रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें