फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते 24 घंटें में आ चुके हैं 20 भूकंप के झटके

Mon, 27 Apr 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल समेत भारत के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में बीते दिवस आए विनाशकारी भूकंप के बाद अभी भी आ रहे हल्के भूकंपों से क्षेत्र के लोग भी दहशत में हैं। रविवार दोपहर 12:43 बजे लोगों ने भूकंप महसूस किया। हालांकि भू-वैज्ञानिक इसे सामान्य मान रहे हैं। उनका कहना है कि बड़े भूकंप के इस तरह के छोटे-छोटे भूकंप आना स्वाभाविक है, इसे आफ्टर शॉक कहते हैं।
विज्ञापन


प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक और एमओईएस के प्रधान अन्वेषक प्रो. सीसी पंत ने बताया कि इसे स्वांर्स (एक साथ बहुत सारे भूकंप) की घटना कहते हैं। किसी बड़े भूकंप के बाद इस तरह के छोटे अन्य भूकंप स्वाभाविक है। उन्होंने बताया कि संबंधित उपकरणों में बीते 24 घंटों में करीब 20 भूकंप के झटके रिकार्ड किए गए हैं। इसमें सबसे अधिकतम रिक्टर पैमाने पर 7 का था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें