नैनीताल। बिहार के नव नियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) पूर्व सैन्य सचिव सैयद अता हसनैन का नैनीताल से गहरा संबंध रहा है। उनकी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से हुई है। भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिष्ठित सैन्य रणनीतिकार सैयद की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति उनके सेना में लंबे और विशिष्ट योगदान के सम्मान के रूप में देखी जा रही है।
लेफ्टिनेंट जनरल हसनैन 1960 के दशक में यहां पढ़े और 1966 के आसपास उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने बताया कि हसनैन के पिता ब्रिगेडियर सैयद मोहम्मद हसनैन भी भारतीय सेना के अधिकारी थे। कुछ वर्ष पूर्व हुए सैयद अता हसनैन विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे।
लेफ्टिनेंट जनरल अता हसनैन का सेना में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे जम्मू-कश्मीर में 15 कोर (चिनार कोर) के कमांडर रहे और अपने कार्यकाल के दौरान संवेदनशील दौर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में सफलता के साथ ही स्थानीय जनता का विश्वास जीतने में भी सफल रहे।
हसनैन ने शेरवुड कॉलेज से अपनी पढ़ाई के बाद 1972 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स, लंदन में रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज और हवाई में एशिया पेसिफिक सेंटर फॉर सिक्योरिटी स्टडीज में पढ़ाई की।
...
सेना और बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों को संवारा शेरवुड ने
नैनीताल। शेरवुड कॉलेज देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक है। भारत के प्रथम फील्ड मार्शल मानेक शॉ, प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा, सेनाध्यक्ष रहे जनरल वीएन शर्मा, नरभक्षी बाघों के प्रसिद्ध शिकारी व लेखक जिम कॉर्बेट, अमिताभ बच्चन, कबीर बेदी, दिलीप तहिल, विवेक मुशरान, राम कपूर सहित तमाम प्रतिष्ठित प्रशासनिक व सेना अधिकारियों की शिक्षा दीक्षा यहां शेरवुड कॉलेज में हुई है।
...
इनसेट
''''''''''''''''हार्ट्स डॉक्ट्रीन'''''''''''''''' से जीता विश्वास, कायम की शांति सुरक्षा
नैनीताल। हसनैन कश्मीर में आम लोगों से संवाद और सहयोग के माध्यम से सुरक्षा बढ़ाने के लिए जन-केंद्रित नीति ''''''''हार्ट्स डॉक्ट्रीन'''''''' लागू करने के लिए जाने जाते हैं। जिसे घाटी में उग्रवाद कम करने की दिशा में प्रभावी माना गया। उन्होंने श्रीलंका में भारतीय शांति सेना (आईपीकेएफ) के साथ काम किया और पंजाब में उग्रवाद के दौर में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वें 2013 में सैन्य सचिव पद से हुए सेवानिवृत्त हुए।