फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चित्रकला में हर्षिता और कहानी लेखन में कविता प्रथम

Fri, 06 Nov 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े के अंतर्गत शुक्रवार को सावल्दे स्थित राजकीय उच्चतर कन्या विद्यालय में जनजातीय जीवन, संस्कृति और विरासत पर आधारित चित्रकला, कहानी लेखन और कविता लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में सहायक समाज कल्याण गौतम ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में हर्षिता ने प्रथम, इशिका ने द्वितीय और संध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कहानी लेखन में कविता प्रथम, टोमेश कुमारी द्वितीय और दिव्या तृतीय रहीं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय के यश कुमार ने कहानी लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कविता प्रतियोगिता में हर्षिता, यश व शगुफ्ता क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। वहां जसविंदर सिंह, नलिनी सती, सविता अग्रवाल, सरफराज अंसारी, प्रकाश फुलरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें