रामनगर। शहीद पार्क लखनपुर में चार सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन इक्कीसवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान महिलाओं ने मोर्चा संभाला और अनशन पर बारह महिलाओं ने भागीदारी की। अनशन स्थल पर ही नवरात्र के भजन कीर्तन भी चलते रहे। देहरादून से आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल के वापस लौटने के बाद अब लोगों को सरकार की पहल का इंतजार है। आंदोलनकारियों ने सभी मांगों के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
बीते 18 सितंबर से चल रहे क्रमिक अनशन के क्रम में शनिवार को ललिता जखमोला, कांति रावत, शीला भंडारी, गुड्डी रावत, कमला डंगवाल, गोपुली मनराल, पुष्पा रावत, आशा रावत, धन्ना देवी, गोपुली घुघत्याल, कुंती रावत, उषा रावत आदि महिलाओं ने शिरकत की। सभा को ललित घुगत्याल, गणेश रावत, यशपाल रावत, योगेश्वर देवरानी, कमला ढौंडियाल, हरीश चंद्र सती, ललित पांडेय, रतन सिंह भाकुनी, केएस अधिकारी, सुमित्रा बिष्ट, नीलम गुप्ता, विभा श्रीवास्तव, प्रणय श्रीवास्तव, दामोदर जोशी ने संबोधित किया।