फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार निर्माण का काम रुकवाया, प्रदर्शन

Sat, 28 Mar 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे द्वारा लालकुआं रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के चलते कराए जा रहे दीवार निर्माण का विरोध करते हुए बंगाली कालोनी और नगीना कालोनी के लोगों ने प्रदर्शन कर कुछ देर के लिए निर्माण कार्य रुकवा दिया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार भुवन चंद्र कांडपाल को सौंपा।
विज्ञापन


इस दौरान हनीफ अहमद, विकास गुप्ता, कुसुम विश्वास, भरत कुमार, शंकर मंडल, गौरा, आशा देवी, सुधांशु ढाली, बीना समुदार, शाहजहां, रेहाना बेगम, नाजमा, गामा प्रसाद, शीला देवी, राजेश गुप्ता, स्याम हलधर, सुभाष चंद्र, अजीज अहमद, अयोध्या प्रसाद यादव, राजेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, रब्बन खां, समीर अली, आसिफ अली, बेबी पाठक, पुष्पा देवी आदि कालोनीवासी थे।

इधर, भाजपा नेता नवीन दुम्का एवं मंडल अध्यक्ष राम सिंह पपोला के नेतृत्व में रुद्रपुर में क्षेत्रीय सांसद भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर कार्यकर्ताओं और कालोनीवासियों ने समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। साथ ही उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। श्री कोश्यारी ने डीआरएम से वार्ता कर समस्या का समाधान निकाले जाने की भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें