फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हफ्ते से नहीं मिली हेली टैक्सी सर्विस को कोई बुकिंग

Tue, 09 Feb 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से शुरू की गई हेली टैक्सी सर्विस शुरूआत में तो खूब चली थी लेकिन धीरे-धीरे निगम के सामने यात्रियों का संकट खड़ा होने लगा है। यही कारण है कि बीते दो हफ्ते से हवाई सेवा से एक भी लेक टूर नहीं हुआ है।
विज्ञापन


 14 फरवरी के लिए निगम के पास फिलहाल लेक टूर की 20 बुकिंग प्रस्तावित हैं। दूसरी हल्द्वानी टू मुनस्यारी हवाई सेवा को शुरू हुए महीना बीतने को है लेकिन अब तक मात्र 10 यात्रियों ने ही इस सेवा का लाभ लिया है। बताते चलें कि कुमाऊं मंडल विकास निगम ने 19 दिसंबर को हल्द्वानी से हेली टैक्सी सर्विस शुरू की थी।

इस सर्विस के दौरान निगम शनिवार और रविवार को सैलानियों को आसमान से नैनीताल जिले की झीलों का दीदार कराता है। इसके बाद निगम ने 18 जनवरी से हवाई मार्ग से हल्द्वानी टू मुनस्यारी सेवा शुरू की। शुरू में निगम की दोनों सेवाएं खासी पसंद की गई लेकिन जैसे जैसे समय बीत रहा है निगम के पास यात्रियों की कमी होने लगी है।
विज्ञापन


काठगोदाम स्थित पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक और हेली टैक्सी बुकिंग केंद्र के व्यवस्थापक आरसी पांडे बताते हैं कि अब तक 187 यात्री हेली टैक्सी सर्विस से लेक टूर कर चुके हैं। इसके अलावा 10 लोग हल्द्वानी से मुनस्यारी भी जा चुके हैं।

 उन्होंने बताया कि बीते दिवस रविवार को हल्द्वानी से मुनस्यारी की एक बुकिंग थी लेकिन देहरादून में मौसम खराब होने के कारण हैलीकाप्टर यहां नहीं पहुंच सका।

इधर, निगम के प्रबंध निदेशक धीराज सिंह गर्ब्याल का कहना है कि निगम की ओर से हेली टैक्सी सर्विस का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक सैलानी इन सेवाओं का लाभ ले सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें