कार्बेट नेशनल पार्क भ्रमण पर आईं राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बहन स्वागता दास को बाघ के दर्शन नहीं हुए। मंगलवार को वह 12 पारिवारिक सदस्यों के साथ ढिकाला जाएंगी। स्वागतादास सोमवार को ट्रेन से रामनगर पहुंची। वे मरचूला स्थित एक रेस्टोरेंट में ठहरी हैं।
वार्डन शिवराज चंद ने बताया कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बहन स्वागता दास ने बिजरानी रेंज के किचार रोड, बटिया नंबर चार, जड़ पहाड़ रोड, मचानचौड़ मैन रोड में जिप्सी सफारी की। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य के साथ ही हिरन, सांभर और मोर देखा, लेकिन उन्हें बाघ के दर्शन नहीं हुए।
उन्होंने बताया स्वागता दास मंगलवार को पार्क के ढिकाला जोन का कैंटर से भ्रमण कर वापस लौट जाएंगी। वहीं, सीआईडी सीरियल के इंस्पेक्टर दया को बिजरानी वाटर हॉल में बाघ दिखा।
बाघ का दर्शन करने के बाद वे वापस लौट गए। दया यहां काशीपुर के अपने मित्र के साथ घूमने आए थे। दया के पार्क में आने पर कई प्रशंसक उनके साथ सेल्फी खिंचवाने भी पहुंच गए।