फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani weather News: देहरादून से ज्यादा ठंडा रहा हल्द्वानी, मुक्तेश्वर में पड़ी कड़ाके की ठंड

Thu, 08 Jan 2026 10:35 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में बुधवार को तापमान देहरादून से सात डिग्री नीचे रहा। मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
नैनीताल के समीपवर्ती गैरिखेत क्षेत्र में घास के ऊपर जमा पाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में सुबह हल्के कोहरे और ठंडी हवा के बीच दिन में गुनगुनी धूप ने थोड़ी राहत दी। बुधवार को हल्द्वानी का तापमान देहरादून से सात डिग्री नीचे गिर गया। हल्द्वानी का अधिकतम 14.6 और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। देहरादून का दिन का तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

विज्ञापन


मुक्तेश्वर में भी दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली। मुक्तेश्वर का अधिकतम 11.1 और न्यूनतम 1.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग की ओर से नैनीताल, चंपावत और उधमसिंह नगर जिले में घने कोहरे की आशंका जताई है। पर्वतीय जिलों में जमकर पाला पड़ेगा। संवाद

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें